31 जुलाई 2024 - 06:32
पाकिस्तान, सेना के क़रीबी मुल्ला ने जारी किया चीफ जस्टिस की हत्या का फ़त्वा

जहीरुल हसन शाह को पाकिस्तानी सेना का करीबी माना जाता है। मुबारक सानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाहौर प्रेस क्लब के बाहर एक विरोध रैली के दौरान दिए गए भाषण में शाह से मुख्य न्यायाधीश की हत्या की धमकी दी थी।

पाकिस्तानी सेना के क़रीबी और चरमपंथी तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (टीएलपी) के एक प्रमुख नेता ने पाकिस्तान के मुख्य न्यायाधीश काजी फैज ईसा को मारने के लिए फतवा जारी किया है।

पुलिस ने मामले में टीएलपी नेता पीर जहीरुल हसन शाह और 1500 कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के बाद शाह को गिरफ्तार कर लिया है।

पाकिस्तान में मुख्य न्यायाधीश की मौत का फतवा जारी करने वाले कट्टरपंथी नेता पीर जहीरुल हसन शाह को गिरफ्तार किया गया है। जहीरुल हसन शाह को पाकिस्तानी सेना का करीबी माना जाता है। मुबारक सानी मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लाहौर प्रेस क्लब के बाहर एक विरोध रैली के दौरान दिए गए भाषण में शाह से मुख्य न्यायाधीश की हत्या की धमकी दी थी।